सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2016 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिक्षक दिवस पर एक शिक्षक लिए रोया पूरा गाँव

-इंद्रकुमार विश्वकर्मा भारत जहाँ आज शिक्षा, विज्ञान व तकनीक में नित-नवीन प्रगति कर रहा है,  वहीं  देश के ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक शिक्षा की बदहाली किसी से छुपी नहीं है। आए दिन शिक्षा और शिक्षक पर सवाल उठते रहते हैं। ऐसे में इस हालात में भी उम्मीद की किरण जगाने वाले कुछ शिक्षक हैं, जिन पर गर्व किया जा सकता है। ऐसी ही कुछ कहानी है, यूपी के शिक्षक अवनीश यादव की, जिनका तबादला हुआ तो स्कूल के बच्चे और पूरा गाँव फूट-फूटकर रोने लगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवनीश यादव  उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गौरीबाजार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर  तैनात होकर 2009 में आए थे। जब वे यहाँ आए, उस दौरान यहां शिक्षा के हालात बहुत ही ख़राब थे। गाँव के लोग बच्चों को स्कूल ही नहीं भेजते थे। अवनीश ने हरिजन बस्ती और मजदूर वर्ग में जा-जाकर लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए मनाया। बदल दी गांव में शिक्षा की सूरत अवनीश ने घर-घर जाकर लोगों को शिक्षा का महत्त्व समझाया व शिक्षण के प्रति सजग किया और देखते ही देखते गांव के ढेरों बच्चे स्कूल आने लगे। अवनीश ने जी-जान से बच्

हिंदी की उपयोगिता दर्शाती पुस्तक 'हिंदी का विश्व संदर्भ' का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव और मुंबई मनपा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को भाजपा द्वारा आयोजित ' मुख्यमंत्री का  उत्तर भारतीय समाज के साथ संवाद’ कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक कार्यक्रम के अन्तर्गत  मुंबई विश्व विद्यालय के हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक  डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय के १६वें ग्रंथ 'हिंदी का विश्व संदर्भ' का लोकार्पण किया गया।   गौरतलब है कि  उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव और २०१७ में होने वाले मुंबई मनपा चुनाव के मद्देनजर  इस कार्यक्रम का  आयोजन मुंबई भाजपा की ओर से बाम्बे एक्जिबिशन सेन्टर, गोरेगांव, मुंबई में किया गया था । इस कार्यक्रम में 'बाटी-चोखा' का कार्यक्रम भी सम्मिलित किया गया था।  इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर भारतीयों से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सीधे संवाद स्थापित करना था। इसी कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक कार्यक्रम के अन्तर्गत मुंबई विश्व विद्यालय के हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ .करुणाशंकर उपाध्याय के 16वें ग्रंथ 'हिंदी का विश्व संदर्भ' का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस के साथ